क्रिप्टो में INR से USDT खरीदना, USDT से Crypto ट्रेड करना और फिर USDT को वापस INR में बदलना कोई नई व्यवस्था नहीं है। यह वर्षों से हो रहा है। USDT और USDC डॉलर से जुड़े Stablecoins हैं, जिन्हें विदेशी कंपनियां जारी करती हैं। ऐसे में इनके जरिए होने वाले सीमा पार लेनदेन पर FEMA के सवाल उठना स्वाभाविक है। लेकिन सवाल यह है कि अगर यह नियामकीय समस्या थी, तो सरकार और एजेंसियां इतने वर्षों से क्या कर रही थीं? और भारत ने अपना 1:1 रुपये से समर्थित Regulated INR Stablecoin बनाने की दिशा में गंभीर पहल क्यों नहीं की? सिर्फ USDT का इस्तेमाल होना अपने आप FEMA उल्लंघन नहीं है। असली सवाल है कि पैसा कहां जा रहा है और उसका इस्तेमाल कैसे हो रहा है। क्रिप्टो इंडस्ट्री को छापों और अनिश्चितता से नहीं, स्पष्ट नियमों और व्यावहारिक नीतियों से चलाया जाना चाहिए। Regulation चाहिए, Confusion नहीं!
RK Gupta (EarnWithRK)साझा करें
स्रोत:मूल दिखाएं
डिस्क्लेमर: इस पेज पर दी गई जानकारी थर्ड पार्टीज़ से प्राप्त की गई हो सकती है और यह जरूरी नहीं कि KuCoin के विचारों या राय को दर्शाती हो। यह सामग्री केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान की गई है, किसी भी प्रकार के प्रस्तुतीकरण या वारंटी के बिना, न ही इसे वित्तीय या निवेश सलाह के रूप में माना जाएगा। KuCoin किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या इस जानकारी के इस्तेमाल से होने वाले किसी भी नतीजे के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।
डिजिटल संपत्तियों में निवेश जोखिम भरा हो सकता है। कृपया अपनी वित्तीय परिस्थितियों के आधार पर किसी प्रोडक्ट के जोखिमों और अपनी जोखिम सहनशीलता का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन करें। अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमारे उपयोग के नियम और जोखिम प्रकटीकरण देखें।