
सफलता का अपना सौंदर्य होता है और इसके सामने कोई तर्क नहीं ठहरता, दो साल पहले ट्रम्प बहुत बुद्धिमान लग रहे थे, लोग उनकी कमियों में भी बुद्धिमत्ता ढूंढ रहे थे, आज डेमोक्रेट्स सबसे अधिक बुद्धिमान लग रहे हैं और मीडिया भी “क्यों और कैसे” के जवाब दे रहा है कि वे इसलिए सफल हुए क्योंकि उन्होंने यह किया, वे यह किया, आज के दिन सब कुछ बिक रहा है

