
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के दौरान कई उम्मीदवारों के सोशल मीडिया प्रचार के लिए भारत में लोगों को पोस्ट करने के लिए पैसे दिए जा रहे हैं (न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट)। एक व्यक्ति ने बताया कि उसे एक पोस्ट करने के लिए पंद्रह डॉलर (चार हजार रुपये) मिलते हैं। इसे पढ़कर सिर गर्व से ऊँचा हो गया कि अमेरिकी जो काम भारतीयों को चार हजार में करवाते हैं, उसी काम के लिए पाकिस्तानी पत्रकारों को छह लाख का प्रतिफल दिया जाता है, और फिर भी वे इनकार करते हैं।
